About NMMS
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति आवेदन – nmms scholarship registration
राष्ट्रीय मीन्स-कम -छात्रवृति (NMMS) क्या है
आर्थिक रूप कमजोर छात्रों को अपनी आर्थिक तंगी की कारण कई बार अपने शिक्षा के अधिकार से वंचित होना पड़ता है। सरकार द्वारा ऐसे छात्रों को जो कक्षा 8 वी में अध्ययनरत है उन छात्रों को माध्यमिक शिक्षा को जारी रखने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से NMMS Scholarship को शुरू किया गया है ताकि वंचित गरीब बच्चों को माध्यमिक और उच्च शिक्षा दी जा सके। NMMS स्कॉलरशिप के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु –
- यह एक छात्रवृति परीक्षा होती है।
- इस छात्रवृति योजना को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा साल 2008 में शुरू किया गया था।
- यह स्कालरशिप गरीब बच्चों को जो की किसी सरकारी स्कूल में अध्यनरत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के तौर पर प्रदान की जाती है।
- इसमें सालाना 12000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है।
NMMS SCHOLARSHIP के लिए पात्रता
- आवेदनकर्ता भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- आयोजित परीक्षा में विद्यार्थी का उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- NMMS छात्रवृति के लिए online आवेदन करने वाले विद्यार्थी के कक्षा 7 में कम से कम 50 प्रतिशत अंक का होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी को किसी सरकारी स्कूल या राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।
- परिवारिक सालाना आय 1.50 लाख से ऊपर नहीं होनी चाहिए।
- यदि छात्र अपनी छात्रवृति को उच्च माध्यमिक स्कूल में जारी रखना चाहता है तो इसके लिए अभ्यर्थी के कक्षा 10 में कम से कम 60 प्रतिशत तक के अंकों का होना आवश्यक है।
- इसी प्रकार कक्षा 12वी में छात्रवृति को जारी रखने के लिए विद्यार्थी के कक्षा 11वी में 50 प्रतिशत से ऊपर अंक होने चाहिए आरक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट है।
नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कालरशिप का उद्देश्य
- इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
- छात्रवृति में ऐसे छात्रों को सालाना 12000 रुपए की मदद की जाएगी।
- गरीब बच्चों को माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
- अशिक्षा को समाप्त करना।
Comments
Post a Comment